Friday, 16 October 2015

Kadve Pravachan - Tarun Sagar







































Some lines for LIFE.....


 1) मुसीबत अगर मदत मांगो  तो सोच कर मांगना क्योंकि मुसीबत थोड़ी देर 
      की होती है और एहसान जिंदगी भर का   ……… 

२) मशवरा तो खूब देते हो "खुश रहा करो" कभी- कभी वजह भी दिया करो  …… 

             ३) कल एक इंसान रोटी मांगकर ले गया और करोड़ोकी दुआए दे गया,
 पता ही नहीं चला की, गरीब ओ था की मै ………
  
४) गठरी बांध बैठा है अनाडी  साथ जो ले जाना था ओ कमाया ही नहीं। 

५) मै  उस किस्मत का सबसे पसंददीदा खिलौना हु, ओ रोज़ जोड़ती है मुज़े फिर से तोडने के लिये। 

६) जिस घाव में खून नहीं निकलता, समाज लेना ओ जख्म किसी अपने ने हैं दिया है। 

७) बचपन भी कमाल का था खेलते खेलते चाहें छत  पर सोये या जमीं पर, आँख बिस्तर पर ही खुलती थी 

८) खोये हुए हम खुद है, और ढूंढते भगवन को है  ।

 ९) जिंदगी तेरी भी अजब  परिभाषा है, सवाँर  गई तो जन्नत, नहीं तो सिर्फ तमाशा है …… 

१०) खुशियां तक़दीर में होनी चाहिए, तस्वीर में तो हर कोई मुस्कराता है ....... 

११) जिंदगी भी विडिओ गेम सी हो गई है एक लेवल क्रॉस करो तो अगला लेवल  मुश्किल आ जाता है ……

१२) इतनी चाहत तो लाखो रु. पाने की भी नहीं होती, जीतनी बचपन की तस्वीर देखकर बचपन में जाने की 
होती है........ 

१३) हमेशा छोटी- छोटी गलतिओसे बचने की कोशिश किया करो, क्यूंकि इंसान पहाड़ो से नहीं पत्थरों से ठोकर खता है। ……… 

Tuesday, 13 October 2015

स्वामी विवेकानंद



Image result for vivekananda quotes in marathi


          Image result for vivekananda quotes in marathi 

         Image result for vivekananda quotes in marathi                           Image result for vivekananda quotes in marathi   

               Image result for vivekananda quotes in marathi                  Image result for vivekananda quotes in marathi





   


(नवकार (णमोकार) मंत्र का अर्थ)

Navkar Mantra, Namokar Mantra



      (नवकार (णमोकार) मंत्र का अर्थ)

            अरिहंतो को नमस्कार 

            सिद्धो को नमस्कार 
           आचार्यों को नमस्कार 
           उपाध्यायों को नमस्कार 
           सर्व साधुओं को नमस्कार
           ये पाँच परमेष्ठी हैं । इन पवित्र आत्माओं को शुद्ध भावपूर्वक किया गया यह पंच नमस्कार सब पापों का नाश करने वाला है । 
           संसार में सबसे उतम मंत्र है ।


" मरने वाला मर कर स्वर्ग गया है या नर्क ?

अगर कोई यह जानना चाहता है तो इसके लिए किसी संत या


ज्योतिषी से मिलने की जरुरत नहीं है , बल्कि उसकी सवयात्रा मे होने वाली बातो

को गौर से सुनने की जरुरत है | यदि लोग कह रहे हो कि बहुत अच्छा आदमी था |

अभी तो उसकी देस व समाज को बड़ी जरुरत थी , जल्दी चल बसा तो समजना कि व स्वर्ग

गया है | और यदि लोग कह रहे हो कि अच्छा हुआ धरती का एक पाप तो कम हुआ

समजना कि मरने वाला नर्क गया है | " 











कड़वे प्रवचन : मुनिश्री तरुण सागर जी

कोई कुत्ता कहे तो भौंको मत...
  * यदि आपको कोई कुत्ता कहता है तो आप उसे भौंकें नहीं बल्कि मुस्कुराएं। गालियां देने वाला स्वयं ही शर्मिन्दा हो जाएगा। अन्यथा सचमुच कुत्ता बन जाओगे। यदि कोई आपको गालियां देता है और आप उसे स्वीकार नहीं करते तो वह गालियां उसी के पास रह जाती हैं।


जीवन में शांति पाने के लिए क्रोध पर काबू पाना सीख लो। जिसने जीवन से समझौता करना सीख लिया वह संत हो गया। वर्तमान में जीने के लिए सजग और सावधान रहने की आवश्यकता है। 


शादी करना है तो जागते हुए करो। परिजनों की मर्जी को दरकिनार कर घर से भागने की प्रवृत्ति आपके जीवन को अंधकारमय बना सकती है। 

युवतियां कभी भी घर से भागकर शादी मत करना। विधर्मी से शादी करने पर आपको वह सब भी करना पड़ सकता है जिसकी कल्पना आपने कभी न की होगी। तीन घंटे की फिल्म तथा वास्तविक जीवन में काफी अंतर होता है। अत: जागृत अवस्था में रहकर कोई भी कार्य करो। 

*जिसके भाग्य में जो लिखा है, उसे वही मिलेगा और परेशान होने से कुछ अतिरिक्त प्राप्त नहीं होने वाला। सर्वोच्च सत्ता ईश्वर के ही हाथ में है। अत: यदि वह आपसे नाराज है तो दुनिया की कोई ताकत आपकी मदद नहीं कर सकती।


कडवे प्रवचन : धन का अहंकार न करें!

- मुनिश्री तरुण सागरजी

     
* कोई भी सुरक्षा मनुष्य को मौत से नहीं बचा सकती। मौत के आगे सुरक्षा भी फेल हो जाती है। हम अपने जीवन की रक्षा के लिए भले ही कितने सुरक्षा कर्मचारी तैनात कर लें लेकिन वे मौत से नहीं बचा सकते। बाहरी सुरक्षाकर्मी कुछ नहीं कर सकते। 


* हमें वास्तव में यदि मौत से बचना है, तो केवल आपके द्वारा किए गए पुण्य कार्य ही उसे आने से रोक सकते हैं। हमेशा अच्छे कार्यों का श्रेय बड़ों को दें तथा त्रुटियों के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराएं। 


* जिस प्रकार पशु को घास तथा मनुष्य को आहार के रूप में अन्न की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार भगवान को भावना की जरूरत होती है। प्रार्थना में उपयोग किए जा रहे शब्द महत्वपूर्ण नहीं बल्कि भक्त के भाव महत्वपूर्ण होते हैं। 


* लोग दुनिया का कल्याण तो चाहते हैं, लेकिन पहले स्वयं अपना। शराब से ज्यादा नशा धन का होता है। शराब का नशा तो दो-चार घंटे बाद ही उतर जाता है, लेकिन धन का नशा तो जिंदगी बर्बाद करने के बाद ही उतरता है। 


* धन का अहंकार रखने वाले हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि पैसा कुछ भी हो सकता है, बहुत कुछ हो सकता है, लेकिन सब कुछ नहीं हो सकता। हर आदमी को धन की अहमियत समझना बहुत जरूरी है। 


* धनाढ्य होने के बाद भी यदि लालच और पैसों का मोह है, तो उससे बड़ा गरीब और कोई नहीं हो सकता है। प्रत्येक व्यक्ति 'लाभ' की कामना करता है, लेकिन उसका विपरीत शब्द अर्थात 'भला' करने से दूर भागता है

* वास्तव में 'होटल' का अर्थ 'वहां से टल' जाना ही समझना चाहिए। शाकाहार का पालन करने वालों को चाहिए कि कभी भी उस होटल में भोजन मत करो जहां मांसाहारी भोजन भी बनता हो। वैसे भी घर में पका भोजन ही श्रेष्ठ होता है क्योंकि उसमें वात्सल्य, प्रेम रहता है। अत: हमेशा ही घर में बने भोजन को प्राथमिकता दें।